उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित आवासीय और व्यावसायिक आवंटनों के त्वरित निस्तारण के लिए नई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस-2026) लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित देय और विवादित मामले योजनाओं की प्रगति को प्रभावित करते हैं और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए समाधान तेज, पारदर्शी और व्यावहारिक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की किसी भी योजना में लंबित भुगतान और विवाद राज्य की विकास गति को धीमा करते हैं। आवास विभाग ऐसी व्यवस्था लागू करे जिससे विभाग को आवश्यक राजस्व मिले और वास्तविक आवंटियों को राहत भी प्राप्त हो। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना जन-केंद्रित हो तथा पात्र आवंटियों को स्पष्ट और सरल विकल्प उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020 में लागू ओटीएस-2020 योजना से बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण हुआ था, लेकिन कोविड-19 के कारण कई आवंटी अंतिम भुगतान नहीं कर सके। विभाग ने विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में लंबित डिफॉल्ट मामलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने ओटीएस-2026 को अधिक व्यावहारिक और लाभकारी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि एकमुश्त भुगतान करने वालों को देयों पर उपयुक्त छूट दी जाए और किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध हो। साथ ही प्रत्येक आवेदन का निस्तारण तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पारदर्शी तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के निर्देश भी दिए। सरकार का मानना है कि नई योजना लागू होने से हजारों आवंटियों को राहत मिलेगी और विभाग को राजस्व प्राप्त होगा।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
