• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 02, 2026

    डिजिटल ट्रेनिंग को बढ़ावा, मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल का किया शुभारंभ

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाए गए ‘ट्रेनिंग पोर्टल’ का उद्घाटन किया। देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किया गया है। इससे पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और चयन प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी बनेगी।

    सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही राज्य के उद्यमियों से कौशल आवश्यकताओं को लेकर नियमित फीडबैक लेने पर जोर दिया, ताकि प्रशिक्षण को सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे स्थानीय जरूरतों की पूर्ति स्थानीय श्रमिकों से होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट को लेकर भी बयान दिया और कहा कि राज्य का बजट विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है, जिससे बुनियादी ढांचे, रोजगार और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories