• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सामान्य प्रक्रिया से होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई ऐसी आपात स्थिति नहीं है, जिस पर तुरंत सुनवाई की जाए।

    यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हाल ही में चीफ जस्टिस Surya Kant की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी के बाद चर्चा में आया था। सोमवार दोपहर तक CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे।

    सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP न्यायपालिका की छवि खराब कर रही है। इस पर CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, “इसे इतनी भावुकता से मत लें।”

    याचिका एडवोकेट राजा चौधरी की ओर से दाखिल की गई है। इसमें आंदोलन से जुड़े कथित फर्जी वकीलों और फर्जी कानून डिग्रियों की जांच की मांग भी की गई है। साथ ही अदालत की मौखिक टिप्पणियों के कथित कमर्शियल इस्तेमाल पर कार्रवाई की अपील की गई है।

    वहीं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में CJP के संस्थापक Abhijeet Deepke के घर के बाहर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर मुद्दा ट्रेंड होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

    CJP का पुराना X अकाउंट ब्लॉक होने के बाद नया अकाउंट ‘Cockroach Is Back’ नाम से बनाया गया है। वहीं संगठन की वेबसाइट फिलहाल बंद है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories