• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 08, 2026

    कमल हासन ने किया विजय का समर्थन, बोले-यह तमिलनाडु का अपमान

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने विजय के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसा नहीं करना जनादेश और तमिलनाडु का अपमान होगा।

    कमल हासन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता ने किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाना लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं और उसे नजरअंदाज करना लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा।

    हासन ने डीएमके नेता एमके स्टालिन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने जनादेश का सम्मान करते हुए जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही है। कमल हासन ने इसे राजनीतिक परिपक्वता बताया।

    उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से भी जनता के फैसले का सम्मान करने की अपील की। कमल हासन ने कहा कि यह किसी पार्टी की राजनीति नहीं, बल्कि एक नागरिक की आवाज है। तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories