मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उनका देश के प्रति योगदान और सेवाएं एक चिरस्मरणीय अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लंबे समय तक देश को मिला होता तो भारत और अधिक मजबूत होता, लेकिन 15 दिसंबर 1950 को उनके नश्वर शरीर के त्याग के साथ देश ने एक महान नेतृत्व खो दिया।
सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के करमसद में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनका उद्देश्य विदेशी शासन की नौकरी करना नहीं, बल्कि अपनी क्षमता और ऊर्जा भारत माता की सेवा में समर्पित करना था। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और कई बार जेल की यातनाएं भी सहीं, लेकिन अपने संकल्प से कभी विचलित नहीं हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के समय सरदार पटेल ने भारत के विभाजन का पुरजोर विरोध किया और 567 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उनकी सूझबूझ और दृढ़ नेतृत्व के कारण जूनागढ़ और हैदराबाद जैसी रियासतें भी भारत का हिस्सा बनीं।
सीएम योगी ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तक, उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश सरदार पटेल को वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
