यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत; 3 को सुरक्षित निकाला गया
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि मलबे में फंसे 3 मजदूरों को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब साढ़े सात घंटे तक चला।
उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण स्लैब का सपोर्ट सिस्टम प्रभावित हुआ, जिससे निर्माणाधीन ढांचा गिर गया। हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी। घटना हमीरपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा क्षेत्र में हुई। मृतकों में चार मजदूर बांदा और दो हमीरपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर सुरेश कुमार ने बताया कि पुल निर्माण का काम दो शिफ्टों में चल रहा था। आंधी आने के दौरान कुछ मजदूर पुल के ऊपर काम कर रहे थे, जबकि अन्य नीचे मौजूद थे। तेज हवाओं से बचने की कोशिश के बीच अचानक स्लैब गिर गया और कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए विभागीय कमेटी भी गठित की गई है।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
