बाड़मेर जिले में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने गई जोधपुर डिस्कॉम की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया और सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर डिस्कॉम के सेडवा कार्यालय के AEN अशोक कुमार गुरुवार को अपनी टीम के साथ लखमीरों की ढाणी में अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक घर में केबल के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई। नियमानुसार टीम ने मौके पर कनेक्शन काट दिया और मीटर व केबल जब्त कर लिए।
कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक युवक ने AEN से बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। युवक ने AEN का कॉलर पकड़ लिया और टीम के समझाने के बावजूद उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस दौरान युवक ने मौके पर मौजूद सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया।
VIDEO में दिखा पूरा घटनाक्रम
करीब 1 मिनट 39 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि डिस्कॉम कर्मचारी युवक को पकड़कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवक कनेक्शन काटने को लेकर सवाल करता है, जिस पर AEN बिजली चोरी के सबूत होने की बात कहते हैं और थाने चलने की बात करते हैं। इसी दौरान युवक अचानक AEN को थप्पड़ मार देता है।
डिस्कॉम की गाड़ी भी रोकी गई
AEN अशोक कुमार ने बताया कि कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डिस्कॉम की गाड़ी के आगे स्कूटी खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद करमचंद नाम का युवक मौके पर पहुंचा और टीम से बहस करने लगा। समझाइश के दौरान उसने कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने युवक को किया डिटेन
घटना की सूचना मिलते ही सेडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक करमचंद को डिटेन कर लिया। डिस्कॉम की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने डिस्कॉम टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
