दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक और तहसीलदार आमने-सामने आ गए। मौके पर काफी देर तक दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विधायक दीनदयाल बैरवा कार्रवाई रुकवाने पहुंचे थे, जबकि तहसीलदार गजानंद मीणा ने स्पष्ट कहा कि जमीन सरकारी है और अतिक्रमण हटाया जाएगा।
मामला दौसा के जयपुर-दौसा हाईवे पर ट्रक यूनियन कार्यालय के सामने स्थित रानी की बीड भूमि से जुड़ा है। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करीब 12 बीघा इस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे होने की शिकायत पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तहसीलदार भारी पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।
कार्रवाई के दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा मौके पर पहुंचे और तहसीलदार से तोड़फोड़ के आदेश दिखाने की मांग की। इस पर तहसीलदार ने कहा, “जमीन सरकारी है, मुझे किसी आदेश की जरूरत नहीं। सरकारी जमीन का मालिक मैं खुद हूं।” इस बयान पर विधायक नाराज हो गए और गरीबों के मकान तोड़ने का आरोप लगाया।
बहस के दौरान विधायक ने जेसीबी रोकने की मांग की, लेकिन तहसीलदार ने कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दे दिए। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
तहसीलदार गजानंद मीणा ने बताया कि रानी की बीड भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कॉलोनी काट रखी थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से कोई विरोध नहीं था, केवल विधायक ने आपत्ति जताई।
वहीं विधायक दीनदयाल बैरवा ने आरोप लगाया कि कई लोगों के पास पट्टे हैं और कुछ मामलों में कोर्ट में केस लंबित हैं। उन्होंने तहसीलदार पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ अशोभनीय व्यवहार और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। विधायक ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से भी शिकायत की है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
कलेक्टर से मिला आश्वासन, लेकिन सस्पेंड पटवारी की बहाली पर नहीं बनी बात
- Author
- February 03, 2026
-
पानी की समस्या पर भड़कीं महिलाएं, सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
- Author
- February 03, 2026
-
अमेरिका के टैरिफ फैसले पर भारत की नजर, एक्सपोर्ट सेक्टर को राहत की उम्मीद
- Author
- February 03, 2026
-
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा बांझपन, लाइफस्टाइल और गलत डाइट बड़ी वजह
- Author
- February 03, 2026
-
कम उम्र में स्क्रीन की लत खतरनाक, बच्चों की सेहत और दिमाग दोनों पर असर
- Author
- February 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
