नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम ने गुरुवार शाम जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद वह दोपहर में जोधपुर पहुंचा। एयरपोर्ट पर उसके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां आसाराम ने गाड़ी से हाथ हिलाकर समर्थकों को आशीर्वाद दिया।
आसाराम एयरपोर्ट से सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम पहुंचा। इसके बाद वह मेडिकल जांच के लिए एम्स गया और शाम करीब 5 बजे जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया।
दरअसल, बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने नाबालिग से रेप मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी वारंट जारी करने के निर्देश भी दिए थे।
फैसले के समय आसाराम उत्तराखंड के हरिद्वार में मौजूद था। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुआ। समर्थकों का दावा है कि सफर के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। हालांकि कानूनी सलाह के बाद उसने सरेंडर करने का फैसला लिया।
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपने फैसले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को सही ठहराया। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि आरोपी की कैद की दीवारें हैं, लेकिन पीड़िता को मिला मानसिक आघात और पीड़ा की कोई सीमा नहीं है।
वहीं मामले के दो सह-आरोपियों, हॉस्टल वार्डन शिल्पी और गुरुकुल निदेशक शरत चंद्र को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
गौरतलब है कि अगस्त 2013 में जोधपुर के मनई आश्रम में एक नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इस मामले में अप्रैल 2018 में निचली अदालत ने आसाराम को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 12.7% बढ़ा
- Author
- May 30, 2026
-
पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 12.7% बढ़ा
- Author
- May 30, 2026
-
ईंधन कीमतों और मानसून जोखिम से महंगाई बढ़ने की आशंका, सरकार ने दी चेतावनी
- Author
- May 30, 2026
-
मैच देखने जाना हुआ आसान! इन शहरों से अहमदाबाद के लिए खास ट्रेन-फ्लाइट्स का ऐलान
- Author
- May 30, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
