• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 02, 2026

    जयपुर में चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    जयपुर में रविवार रात चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार ड्राइवर ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई।

    पुलिस के अनुसार हादसा रविवार रात जगतपुरा रोड पर हुआ। जगतपुरा की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से लपटें उठती देख आसपास के राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थिति भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गया।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। सड़क पर जलती कार को देखकर ट्रैफिक रोक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह नष्ट हो गई।

    Tags :
    Share :

    Top Stories