• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 16, 2026

    मौत बनकर आया मिनी ट्रक: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार सवार तीन लोगों की जान गई

    सलूंबर जिले में उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबेरी पुलिया के पास रात करीब सवा दस बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे मिनी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    जानकारी के अनुसार कार में सवार अधिकारी एसीआर भरवाकर लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories