• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 21, 2025

    नकली घी बनाने वाला गिरोह पकड़ा, रोज 2 हजार लीटर सप्लाई का खुलासा

    राजधानी जयपुर में नामी ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। खोरा बीसल थाना पुलिस ने शनिवार शाम एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 7500 किलोग्राम नकली घी, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और घी बनाने की मशीन जब्त की गई।

    पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को गर्म कर उसमें एसेंस मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था। अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसे सरस डेयरी, अमूल, लोट्स, कृष्णा और महान जैसे ब्रांड के नाम से 500 ग्राम से 15 किलो तक के डिब्बों में पैक किया जाता था। फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित बताई जा रही है।

    आरोपी मुख्य गेट बंद कर अंदर ही नकली घी तैयार करते थे और तैयार माल को सीधे दुकानदारों तक सप्लाई किया जाता था, ताकि किसी स्तर पर शक न हो। फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई।

    डीसीपी (ईस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र कुमार गुप्ता, अनिल जोशी, भूपेंद्र उर्फ रुपेंद्र शर्मा और जगदीश शर्मा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रोजाना करीब 2 हजार लीटर नकली घी बाजार में बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना वीरेंद्र शर्मा की तलाश कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories