पनियाला थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली तार चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बनेठी रामगढ़ क्षेत्र में स्थित सोलर पावर प्लांट की हाइटेंशन लाइन काटकर कॉपर तार चोरी किए थे।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने 11 विद्युत पोलों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को काट दिया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मामले में सोलर पावर प्लांट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय बिजली के पोलों पर चढ़कर सुनियोजित तरीके से कॉपर युक्त तार काटते थे और उन्हें चोरी कर ले जाते थे। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस अब उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, बनेठी रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से बोरवेलों की कॉपर लाइन और बिजली केबल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल चोरी किए गए कॉपर तार और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
इबोला अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अहमदाबाद में यात्रियों की निगरानी बढ़ी
- Author
- May 27, 2026
-
27 मई करेंट अफेयर्स: ताइवान का बड़ा आर्थिक रिकॉर्ड, बंगाल को मिली नई CEO
- Author
- May 27, 2026
-
CBSE वेबसाइट पर सिक्योरिटी पर सवाल, छात्र बोला- डेटा पूरी तरह असुरक्षित
- Author
- May 27, 2026
-
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को झटका, टैक्स वसूली से कई प्लेटफॉर्म बंद होने का खतरा
- Author
- May 27, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
