जालोर में सोमवार सुबह दो पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप सुबह से बंद थे, जिसके बाद लोगों ने जिला रसद अधिकारी (DSO) नम्रता कुमारी से शिकायत की। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इंडियन ऑयल का पंप खुलवा दिया गया, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पंप स्टॉक खत्म होने के कारण दिनभर बंद रहा।
डीएसओ नम्रता कुमारी ने बताया कि शहर में कुल आठ पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी की स्थिति की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पंप संचालक द्वारा जानबूझकर सप्लाई रोकी गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्टॉक की कमी का असर दूसरे पंपों पर भी दिखाई दिया। भारत पेट्रोलियम के पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया गया। बाइक चालकों को अधिकतम 200 रुपए और फोर व्हीलर चालकों को 1000 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया गया। इससे पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वहीं, भीलवाड़ा में सोमवार को एक पंप की नोजल सील किए जाने के विरोध में पेट्रोल पंप करीब सवा तीन घंटे बंद रहे। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पंप बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में शहर में 9 घंटे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, जिससे आमजन की परेशानी बढ़ सकती है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
अस्पताल के बाहर गुस्से में दिखे सलमान खान, पैपराजी से हुई तीखी बहस
- Author
- May 20, 2026
-
बिग बी को लेकर बड़ी खबर, 16 मई से नानावटी अस्पताल में भर्ती होने का दावा
- Author
- May 20, 2026
-
भाई और पिता की मौत ने तोड़ा जूनियर एनटीआर को, ट्रॉमा में नहीं दे सके मुखाग्नि
- Author
- May 20, 2026
-
मिशेल ओबामा ने शेयर किए पेरेंटिंग अनुभव, कहा- बच्चों को मजबूत बनाना जरूरी
- Author
- May 20, 2026
-
समर वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं जरूरी सावधानियां
- Author
- May 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
