फतेहाबाद के चर्चित हनीट्रैप मामले में फंसी इंस्टाक्वीन रितु सिवाच को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि रितु से पहले उसकी दो बहनों और पिता के खिलाफ भी राजस्थान में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार तीनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि रितु की बहनों सुमन और नीतू तथा पिता रामफल ने उसे झांसे में लेकर सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान खरीदवाया। बाद में पैसे वापस मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
कृष्ण कुमार के अनुसार सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात सुमन, नीतू और रामफल से हुई थी। उन्होंने रिश्तेदारी में शादी और भात का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी। भरोसा कर कृष्ण ने सोने की अंगूठी, टॉप्स, नोजपिन, चांदी का कड़ा, पाजेब और लेडीज सूट खरीदकर दिए। आरोप है कि बाद में पैसे लौटाने के बजाय परिवार ने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
मामले में पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपियों ने पैसे लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गए। इसके बाद कृष्ण कुमार ने भिरानी थाने और हनुमानगढ़ एसपी को शिकायत दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रामफल, सुमन और नीतू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
भिरानी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में फतेहाबाद के गोरखपुर गांव भी पहुंची थी, जहां रितु के भाई ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहनों को घर से बेदखल कर दिया है और अब उसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
कृष्ण कुमार ने दावा किया कि यह गिरोह राजस्थान में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी और एक शिक्षक को भी इसी तरह फंसाने की कोशिश की गई थी।
इधर, फतेहाबाद में रितु सिवाच पर पहले से हनीट्रैप का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर बुलाया और अश्लील वीडियो बनाकर 3.50 लाख रुपए की वसूली की। इस मामले में पुलिस रितु समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
दुल्हन झुलसी तो अस्पताल पहुंचा दूल्हा, बोला- हर हाल में साथ निभाऊंगा
- Author
- May 17, 2026
-
यूपी कैबिनेट विस्तार पर सियासत तेज, राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
- Author
- May 17, 2026
-
फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, उंगली की स्याही बनी गिरफ्तारी की वजह
- Author
- May 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
