• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों ने गंवाई जान

    बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

    हादसा आसोतरा के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे।

    जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर गांव निवासी एक ही परिवार के लोग सवार थे। सभी बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। हादसे में अजमल (35), नामूलम और हितेश भाई (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक भाई, कमलेश भाई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन पलट गया। पुलिस ने मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories