• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    सीमा के 184 गांवों को मिलेगा विकास का तोहफा: सड़क और 4G नेटवर्क से जुड़ेंगे इलाके

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत राजस्थान के 184 सीमावर्ती गांवों को सड़क, 4G नेटवर्क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

    अमित शाह मंगलवार को सांचू पोस्ट भी जाएंगे, जहां वे बीएसएफ और सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे। यहां बने वॉच टावर से वे पाकिस्तान बॉर्डर का भी जायजा लेंगे। सांचू पोस्ट से अंतरराष्ट्रीय सीमा महज 5 किलोमीटर दूर स्थित है।

    गृह मंत्री सोमवार रात विशेष विमान से बीकानेर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय गृह सचिव, बीएसएफ डीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही बीकानेर पहुंच चुके हैं।

    ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ के तहत श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती गांवों में विकास कार्य किए जाएंगे। योजना में स्मार्ट क्लास रूम, पर्यटन सर्किट, मोबाइल नेटवर्क, सड़क संपर्क और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना सीमावर्ती गांवों को केवल आधारभूत सुविधाएं ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories