जयपुर में हत्या के मामले में गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर गैंगस्टर इमेज बनाने और क्राइम वर्ल्ड में नाम कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील बनाता था। वह खुद को “कौशल सुपारी” और “धाकड़ सरकार” के नाम से पहचान देता था।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी कौशल नागर उर्फ धाकड़ सरकार (26) निवासी नैनवा, बूंदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर एयरपोर्ट के पास चाय की दुकान चलाता था और उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे प्रताप नगर सेक्टर-35 स्थित एक अपार्टमेंट में दबिश देकर पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर “धाकड़ सरकार” और “ग्रुप सरकार” नाम से पेज चलाता था। वह थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों के साथ रील बनाकर खुद की बड़ी गैंग होने का दावा करता था। फॉलोअर्स बढ़ाने और इलाके में खौफ बनाने के लिए वह मारपीट और जानलेवा हमलों की सुपारी लेने की बात भी करता था।
पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल को गांव में पार्टी के दौरान हुए विवाद में मृतक चेतराम गुर्जर ने आरोपी कौशल नागर के साथ मारपीट कर दी थी। इससे आरोपी खुद को बेइज्जत महसूस कर रहा था और बदला लेने की फिराक में था।
1 मई को चेतराम गुर्जर जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसकी सूचना मिलने पर आरोपी अपने साथियों के साथ मैरिज गार्डन के बाहर पहुंचा और चेतराम को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण चेतराम की मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रताप नगर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
IPL में टूटा रन बरसाने का हर रिकॉर्ड, शुरुआती 9 सीजन मिलाकर भी कम पड़े आंकड़े
- Author
- May 26, 2026
-
पंजाब किंग्स की हार के बाद बवाल, अर्शदीप पर नस्लीय टिप्पणियों के आरोप भी लगे
- Author
- May 26, 2026
-
ऑलटाइम हाई से ₹1.20 लाख नीचे फिसली चांदी, सोना भी ₹1,246 सस्ता
- Author
- May 26, 2026
-
महंगे डीजल का असर बाजार पर, रोजमर्रा की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं
- Author
- May 26, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
