ब्यावर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कीलकों की ढाणी के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे, जबकि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मसूदा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार शिवपुरी निवासी प्रहलाद मेघवंशी और चेतन मेघवंशी बाइक से मसूदा से शेरगढ़ जा रहे थे। भीलवाड़ा में इलाज के दौरान प्रहलाद मेघवंशी की मौत हो गई, जबकि चेतन मेघवंशी का इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आई और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
