कोटा-अजमेर में तेज बारिश, राजस्थान के 20 जिलों में आज अलर्ट; जून के पहले सप्ताह में राहत के आसार
जयपुर। राजस्थान में लगातार बदल रहे मौसम के बीच सोमवार को भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर और दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आंधी-बारिश का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। पिछले दो दिनों से रेत के बवंडर, तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
रविवार को जैसलमेर के बॉर्डर क्षेत्र में तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल-मिट्टी से ढक गए। इसके बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी आई। वहीं बीते 24 घंटों में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 41.5, जालोर में 39.1, जोधपुर में 38.9, उदयपुर और वनस्थली में 38.2, चित्तौड़गढ़ में 38 तथा अलवर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कोटा में पिछले 24 घंटों में 5.8 मिमी बारिश हुई, जबकि अजमेर और सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जयपुर में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और अगले तीन दिन तक राहत भरा मौसम बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहने और गर्मी के तेवर नरम पड़ने की संभावना है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
