• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 20, 2026

    . बालोतरा-इंद्राणा मार्ग पर हादसा, बाइक सवार युवक ने गंवाई जान

    बालोतरा जिले के माजीवाला गांव के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब बाइक सवार दो युवक बालोतरा से इंद्राणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बुलाया गया। घायल युवक को बालोतरा के नाहटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान इंद्राणा निवासी हडमानाराम मेघवाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

    पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories