• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 24, 2026

    देवनानी का बयान चर्चा में: ‘अकबर महान’ हटाकर ‘प्रताप महान’ पढ़ाने का किया दावा

    बांसवाड़ा दौरे पर पहुंचे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने इतिहास और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘अकबर महान’ पढ़कर उन्हें हमेशा पीड़ा होती थी, इसलिए शिक्षा मंत्री बनते ही उन्होंने पाठ्यक्रम में बदलाव कर ‘प्रताप महान’ को शामिल कराया।

    उन्होंने कहा- “जिस आक्रांता ने इस राष्ट्र पर आक्रमण किया, उसे हम महान कैसे कह सकते हैं। इसलिए हमने पाठ्यक्रम में बदलाव कर महाराणा प्रताप को उचित स्थान दिया।”

    देवनानी ने भारत के इतिहास और संस्कृति पर बोलते हुए कहा कि विदेशी शासकों ने भारतीयों को उनकी जड़ों से काटने का काम किया। उन्होंने कहा- “अब तक बच्चों को पढ़ाया जाता रहा कि भारत की खोज वास्कोडिगामा ने की, जबकि भारत हजारों साल पुरानी सनातन संस्कृति वाला देश है। हमने विश्व को खोजा है, हमें किसी ने नहीं खोजा।”

    विधानसभा अध्यक्ष रविवार को Govind Guru Tribal University में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति केशव ठाकुर ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान देवनानी ने बांसवाड़ा के विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जिले में काफी बदलाव हुआ है और वर्तमान सरकार भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

    इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शक्तिपीठ Tripura Sundari Temple में दर्शन-पूजन किया। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories