राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी रविवार को ट्रेन से अजमेर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की अपील की।
दीया कुमारी ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह और ग्राम विकास चौपाल में शामिल होने अजमेर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि लोग वर्क फ्रॉम होम को अपनाएं और कुछ समय तक सोना खरीदने से भी बचें, ताकि देश पर बढ़ते आर्थिक दबाव का असर कम किया जा सके।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में नागरिकों से अपील की है और सभी को अपनी तरफ से योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद भी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते हुए ट्रेन से यात्रा कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुके हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस को न पहले देश की चिंता थी और न अब है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में पेट्रोल के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि भारत में केवल 3 से 4 प्रतिशत तक ही वृद्धि हुई है।
उन्होंने कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुराने भ्रष्टाचार गिनाने बैठें तो पूरा दिन निकल जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी देशहित में नहीं सोचा और आज भी वही स्थिति है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सर्राफा बाजार में गिरावट, कैरेट के हिसाब से जानिए सोने के नए रेट
- Author
- May 18, 2026
-
रिलायंस के बाद एयरटेल का दबदबा, वैल्यूएशन में HDFC बैंक को पछाड़ा
- Author
- May 18, 2026
-
बाजार में हाहाकार के बाद रिकवरी, निवेशकों की नजर तेल और रुपये पर
- Author
- May 18, 2026
-
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं
- Author
- May 18, 2026
-
स्वास्थ्य खराब होने पर प्रेमानंदजी ने रोकी पदयात्रा, भक्तों से लौटने की अपील
- Author
- May 18, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
