पाली में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पानी के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद की कीमत समझनी चाहिए और इसके संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी है।
मंत्री खर्रा ने साल 2017 का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि वे बाड़मेर के एक गांव में गए थे। वहां उन्होंने आधा गिलास पानी पीने के बाद बचा हुआ पानी जमीन पर गिरा दिया। इस पर घर के एक बुजुर्ग ने उन्हें टोका और कहा कि अगर एक गिलास घी भी गिरा देते तो इतनी तकलीफ नहीं होती, जितनी आधा गिलास पानी गिराने पर हुई है।
खर्रा ने बताया कि जब उन्होंने बुजुर्ग से कहा कि अब तो इलाके में नहर आ चुकी है और पानी की समस्या नहीं रही, तब बुजुर्ग ने जवाब दिया कि पानी के लिए उन्होंने वर्षों तक कठिनाई झेली है, इसलिए उसकी कीमत अच्छी तरह समझते हैं।
मंत्री ने कहा कि बाड़मेर जैसे इलाकों में लोग 10-10 दिन में एक बार परात में बैठकर नहाते थे और उसी पानी को छानकर कपड़े धोने व अन्य कामों में उपयोग करते थे। इससे समझा जा सकता है कि पानी का जीवन में कितना महत्व है।
उन्होंने कहा कि धरती पर अधिकतर पानी खारा है और केवल 1 प्रतिशत पानी ही पीने और सिंचाई के योग्य है। ऐसे में पानी का दुरुपयोग रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के सरकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री खर्रा ने पाली की पिंजरा पोल गौशाला में पौधरोपण किया और गायों को गुड़ व लापसी खिलाने का प्रयास किया, लेकिन गायों ने उसे नहीं खाया। बाद में जब हरा चारा लाया गया तो गायों ने उसे खा लिया। इस पर मौजूद लोगों के बीच हल्का हास्य का माहौल बन गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
फरहान अख्तर और रणवीर के बीच सुलह की कोशिश नाकाम, सामने आई फीस डील
- Author
- May 28, 2026
-
छात्र नेताओं ने उठाई TRE-4 भर्ती की मांग, बोले- दो साल से इंतजार कर रहे युवा
- Author
- May 28, 2026
-
बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर हलचल तेज, TRE-4 के लिए सरकार पर दबाव
- Author
- May 28, 2026
-
योगासन अब कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा, भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में भी रचा इतिहास
- Author
- May 28, 2026
-
जैव विविधता संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
- Author
- May 28, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
