अगर आप iPhone या iPad यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Apple ने iOS 26.2 अपडेट जारी किया है, क्योंकि पुराने सॉफ्टवेयर में कई गंभीर सिक्योरिटी खामियां सामने आई थीं, जिनसे यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक होने का खतरा था। कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है।
किन डिवाइसेज पर था खतरा?
Apple के मुताबिक ये खामियां नीचे दिए गए डिवाइसेज को प्रभावित कर रही थीं:
- iPhone 11 और उससे नए सभी मॉडल
- iPad Pro (3rd Gen और बाद के मॉडल)
- iPad Air (3rd Gen और बाद के मॉडल)
- iPad (8th Gen और बाद के मॉडल)
- iPad Mini (5th Gen और बाद के मॉडल)
क्या-क्या खामियां ठीक की गईं?
- App Store परमिशन बग: गलत ऐप्स पेमेंट टोकन तक पहुंच सकते थे, अब परमिशन सख्त की गई।
- प्राइवेसी लीक्स: Screen Time, Photos और Telephony से जुड़ी दिक्कतें ठीक की गईं, जिससे ऐप्स बिना अनुमति डाटा नहीं चुरा पाएंगे।
- Kernel सिक्योरिटी फिक्स: मैलिशियस ऐप्स के जरिए फोन पर पूरा कंट्रोल लेने का खतरा खत्म किया गया।
- FaceTime बग फिक्स: कॉलर ID बदलने और स्क्रीन शेयरिंग में पासवर्ड दिखने का जोखिम दूर किया गया।
- Safari (WebKit) अपडेट: टार्गेटेड अटैक्स में इस्तेमाल हो रही गंभीर खामियां बंद की गईं।
कैसे करें अपडेट?
- Settings खोलें
- General पर जाएं
- Software Update पर टैप करें
- iOS 26.2 दिखे तो Download & Install पर क्लिक करें
सलाह: डाटा सुरक्षा के लिए अपडेट को टालें नहीं। iOS 26.2 इंस्टॉल करके ही अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सामाजिक माहौल से डर लगना हो सकता है बीमारी, पहचानिए SAD डिसऑर्डर के लक्षण
- Author
- January 17, 2026
-
वायरल 2016 ट्रेंड पर बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर संग शेयर कीं शादी की तस्वीरें
- Author
- January 17, 2026
-
25 साल का सफर: अक्षय बोले ट्विंकल सीधी चलना भी नहीं चाहती, यही है उनकी खासियत
- Author
- January 17, 2026
-
बॉक्स ऑफिस टक्कर टली, अब नई तारीख पर रिलीज होगी धमाल 4
- Author
- January 17, 2026
-
अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं
- Author
- January 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
