• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 31, 2026

    नोखा कॉलेज में करियर काउंसलिंग सत्र, छात्रों को भविष्य की संभावनाओं से कराया अवगत

    नोखा के मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय में ‘विज्ञान में उच्च शिक्षा और करियर के अवसर’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशाल कुमार सगतानी ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) के रसायन शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रताप विश्नोई उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि डॉ. विश्नोई इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव के निर्देशन में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कार्य किया है। उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से रामानुजन फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    अपने संबोधन में डॉ. विश्नोई ने छात्रों को विज्ञान क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और करियर की विभिन्न संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप करियर चुनने तथा मेहनत, लगन और एकाग्रता के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

    डॉ. विश्नोई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छात्र जीवन में सही समय पर मिला उचित मार्गदर्शन करियर को नई दिशा दे सकता है। वहीं, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण राजपुरोहित ने भी छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर सही दिशा में कार्य करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में डॉ. रामकिसन चौधरी, सुभाष बिश्नोई, महेश गोदारा, द्रोपदी जांगिड़, रामस्वरूप प्रजापत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने डॉ. प्रताप विश्नोई का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories