भारत में प्रतिबंधित शॉर्ट वीडियो एप TikTok ने चुपचाप अपने गुरुग्राम ऑफिस में नई हायरिंग शुरू कर दी है। लिंक्डइन पर एक नई नौकरी की पोस्टिंग देखी गई है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या एप भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है?
भारत में TikTok की स्थिति
TikTok, जो चीनी टेक कंपनी ByteDance का हिस्सा है, जून 2020 में भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। यह उन 59 चीनी एप्स में शामिल था जिन्हें गलवान घाटी विवाद के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी कारणों से बैन किया गया।
बैन से पहले भारत में TikTok के लगभग 20 करोड़ यूजर्स थे, जिससे यह कंपनी का सबसे बड़ा बाजारों में से एक बन गया था। हाल ही में कुछ यूजर्स ने एप की वेबसाइट आंशिक रूप से खुलते देखी, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बैन हटाने का कोई आदेश नहीं है।
इस पोजिशन के लिए निकली जॉब वैकेंसी
बैन के बावजूद कंपनी के ट्रस्ट एंड सेफ्टी डिविजन में बांग्ला भाषी कंटेंट मॉडरेटर के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनका काम कंटेंट मॉडरेशन और यूजर सेफ्टी से जुड़ा है।
क्या TikTok वापसी की तैयारी कर रहा है?
फिलहाल यह हायरिंग इस बात का संकेत नहीं है कि TikTok भारत में आधिकारिक तौर पर वापसी कर रहा है। एप अब भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है और सरकार की ओर से बैन हटाने का कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है। हालांकि, इन नई जॉब पोस्टिंग्स से साफ है कि ByteDance भारत में अपनी उपस्थिति बनाए रखना चाहता है और भविष्य की संभावनाओं पर काम कर रहा है।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
