भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए किस्मत आखिरकार बदल गई। कप्तान केएल राहुल ने लगातार 20 टॉस हारने के बाद 21वें वनडे में जाकर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से अब तक एक भी टॉस नहीं जीत पाई थी।
भारत ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
टॉस जीतकर राहुल काफी खुश नजर आए। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है—वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है।
दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं, जिसमें रिकेल्टन और ओटेनिल बार्टमैन की टीम में वापसी हुई है। कप्तान तेम्बा बावुमा ने बताया कि डि जॉर्जी और नांद्रे बर्गर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं।
मुरली कार्तिक से राहुल की मजेदार बातचीत
टॉस के दौरान कमेंट्री कर रहे मुरली कार्तिक ने राहुल से मजाक में कहा—
“जब आखिरी बार भारत ने टॉस जीता था, तब शुभमन गिल के साथ मैं ही था… और आज भी जब आपने टॉस जीता तो मैं ही कमेंट्री कर रहा हूं।”
इस पर केएल राहुल भी हंस पड़े। कार्तिक यह संदर्भ वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ में गिल द्वारा टॉस जीतने का दे रहे थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका:
रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
