• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    IPL में टूटा रन बरसाने का हर रिकॉर्ड, शुरुआती 9 सीजन मिलाकर भी कम पड़े आंकड़े

    IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म होते-होते यह सीजन रन, सिक्स और बड़े स्कोर के मामले में इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन बन गया है। इस बार 70 मैचों में ही 61 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना, जबकि IPL के शुरुआती 9 सीजन (2008-2016) में कुल 538 मैचों में सिर्फ 57 बार ही 200+ स्कोर बने थे।

    इस सीजन का औसत रनरेट 9.85 रहा, जो IPL इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा है। पहली पारी का औसत स्कोर 192 और जीतने वाली टीम का औसत स्कोर 217 रन तक पहुंच गया। बड़े टारगेट का पीछा करना भी आम हो गया है। IPL 2026 में 16 बार 200 से ज्यादा रन सफलतापूर्वक चेज किए गए, जो नया रिकॉर्ड है।

    छक्कों की बरसात ने भी नया इतिहास बनाया। इस सीजन अब तक 1349 सिक्स लग चुके हैं, यानी लगभग हर 12वीं गेंद पर एक छक्का देखने को मिला। IPL इतिहास में पहली बार किसी सीजन में 1300 से ज्यादा सिक्स लगे हैं।

    बल्लेबाजों के दबदबे का असर गेंदबाजों पर साफ दिखाई दिया। स्पिनर्स ने 9.26 और पेसर्स ने 9.94 की इकोनॉमी से रन दिए, जो IPL इतिहास में सबसे खराब आंकड़े हैं। लीग स्टेज के टॉप-10 विकेट टेकर्स में सिर्फ दो स्पिनर राशिद खान और सुनील नरेन जगह बना सके।

    फील्डिंग के मोर्चे पर भी टीमें संघर्ष करती नजर आईं। इस सीजन 169 कैच छोड़े गए। सबसे खराब फील्डिंग रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद का रहा, जिसने 26 कैच ड्रॉप किए। पंजाब और चेन्नई ने 20-20 कैच छोड़े।

    Tags :
    Share :

    Top Stories