IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने अपने नाम किया था।
इस मैच में सबसे दिलचस्प भिड़ंत मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच देखने को मिल सकती है। वैभव इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और 11 मैचों में 440 रन बना चुके हैं। वहीं, स्टार्क शुरुआती ओवरों में खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
दिल्ली के लिए इस सीजन स्पिन विभाग चिंता का कारण बना हुआ है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। बल्लेबाजी में केएल राहुल टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 477 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी टीम को मजबूती दे रही है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर 15 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी और उमस खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
9 लाख की घड़ी देख भड़क गए थे सलीम खान, सलमान को लगाई डांट
- Author
- May 17, 2026
-
‘जंजीर’ से बदली अमिताभ बच्चन की किस्मत, प्रकाश मेहरा का बड़ा दांव सफल
- Author
- May 17, 2026
-
छोटी बचत से बड़ा फंड, SIP और कंपाउंडिंग से ऐसे बनाएं करोड़ों
- Author
- May 17, 2026
-
फर्जी सिम बन सकता है मुसीबत, जानें कैसे करें डिएक्टिवेट
- Author
- May 17, 2026
-
भीषण गर्मी का कहर, 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार
- Author
- May 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
