आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया।
रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी
पांच मैचों के बाद टीम में लौटे Rohit Sharma ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए और छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
लखनऊ का पावरप्ले रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 90 रन बनाए, जो टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है।
मैच के बड़े रिकॉर्ड
- मुंबई ने 229 रन का अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज किया
- रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन के बीच 143 रन की ओपनिंग साझेदारी
- निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा
- दोनों टीमों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए
- मैच के दिलचस्प मोमेंट्स
- कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए उतरे
- ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे, विकेटकीपर ने कैच छोड़ा
- अक्षत रघुवंशी ने डेब्यू पर पहली ही गेंद पर छक्का लगाया
- रघु शर्मा ने पहला विकेट लेकर ‘राधे-राधे’ लिखी पर्ची दिखाई
- जसप्रीत बुमराह का विकेट नो-बॉल के कारण रद्द हुआ
- रोहित शर्मा ने एक ओवर में लगातार 2 चौके और 2 छक्के लगाए
- विल जैक्स ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई
मुंबई की मजबूत वापसी
लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ जोरदार वापसी की है। यह जीत टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर में जोड़ा गया पानी का कनेक्शन, खत्म हुआ विवाद
- Author
- May 05, 2026
-
ट्रेन में ड्यूटी पर नशे में मिला टीसी, जांच शुरू; वंदे भारत की टाइमिंग प्रभावित
- Author
- May 05, 2026
-
डाइट अलर्ट: ये खाने के कॉम्बिनेशन बन सकते हैं नुकसानदायक, बदलें अपनी आदतें
- Author
- May 05, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
