पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। वहीं, सैम अयूब और सलमान आगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचे
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमों ने सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की और चार अंक व +4.793 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। अब टीम का ग्रुप चरण में तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होना है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपने तीनों मुकाबले खेल लिए। पहले मैच में उसने ओमान को 93 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, भारत के हाथों रविवार यानी 14 सितंबर को उसे मुंह की खानी पड़ी। तीसरे मैच में वापसी करते हुए पाकिस्तान ने यूएई को हरा दिया और चार अंक व +1.790 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रही। यूएई और ओमान की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर रहीं।
फखर जमां और शाहीन अफरीदी के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी महज नौ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद मोर्चा फखर जमां ने संभाला। उन्होंने 36 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए और इस मैच में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। निचले क्रम में एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तर पहुंचाया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौके व दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने चार और सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं, ध्रुव पराशर को एक सफलता मिली।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
