कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 74 रन पर ऑलआउट हो गई।
हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान पर तंज कसा।
क्या कहा था आकाश चोपड़ा ने?
दक्षिण अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम ने छक्का जड़ा।
अगली गेंद मार्करम ने डिफेंस की और बुमराह ने रोक लिया। तभी कमेंट्री में आकाश चोपड़ा बोले—
“बुमराह को छक्का मारना इतना आसान नहीं होता। कभी लग जाए तो कुछ लोग डॉक्यूमेंट्री बना लेते हैं।”
उनकी यह बात कमेंट्री बॉक्स में बैठे अन्य कमेंटेटर्स को भी हंसा गई और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
एशिया कप 2025 से जुड़ा तंज
आकाश का यह तंज सीधे उस घटना की ओर इशारा था, जब एशिया कप टी20 में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बुमराह की गेंद पर छक्के लगाए थे।
पाकिस्तान के फाइनल हारने के बाद, उनके छक्कों पर एक डॉक्यूमेंट्री जैसी वीडियो बनाई गई थी, जिसे फरहान ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।
फैंस ने भी कमेंट में लिखकर यही संकेत दिया कि आकाश का निशाना साफ तौर पर फरहान पर था।
फरहान पहले भी रहे विवादों में
एशिया कप के दौरान फरहान के गन सेलिब्रेशन ने काफी विवाद खड़ा किया था। इस पर ICC में सुनवाई भी हुई थी और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
फैंस के रिएक्शन
आकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
यूजर्स लिख रहे हैं—
- “तीन छक्कों पर डॉक्यूमेंट्री बना दी, मैच गया तेल लेने।”
- “आकाश ने बड़ी सटीक तरीके से रोस्ट किया।”
कुछ फैंस का दावा है कि भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान भी आकाश चोपड़ा ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था—
“अभिषेक प्रीमियम तेज गेंदबाजों को मारते हैं… खासकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को।”
