• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    सात्विक-चिराग को फाइनल में हार, इस सीजन अब तक खाली हाथ

    भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन सुपर-500 टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गई। बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन की जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों को सीधे गेम में 21-12, 25-23 से हराया।

    यह सात्विक-चिराग की इस सीजन की पहली फाइनल एंट्री थी, लेकिन दोनों खिलाड़ी खिताब नहीं जीत सके। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया की गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    फाइनल मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा। पहले गेम में भारतीय जोड़ी लय हासिल नहीं कर सकी और 21-12 से गेम गंवा बैठी। दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन करीबी मुकाबले में 25-23 से हार का सामना करना पड़ा।

    सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2019 और 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। हालांकि, 2026 सीजन में अब तक भारतीय जोड़ी कोई भी टाइटल अपने नाम नहीं कर सकी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories