भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर ट्रॉफी जीती।
सात्विक-चिराग ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में 21-17 से जीत दर्ज कर मुकाबले में बराबरी की और फिर निर्णायक तीसरे गेम में 21-16 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
यह सात्विक और चिराग का पहला सिंगापुर ओपन खिताब है। इससे पहले वे कई बार इस टूर्नामेंट में निराशा झेल चुके थे। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी बार थाईलैंड ओपन 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद कई बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सके थे।
यह जोड़ी का नौवां BWF वर्ल्ड टूर खिताब भी है। जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कोर्ट पर डांस कर जश्न मनाया। पुरस्कार समारोह में उन्हें ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और करीब 70 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मैच के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा, "इस जीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हम सिंगापुर में पहले कई बार हार चुके हैं। यह दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक है और यहां खिताब जीतना बेहद खास है।"
पोडियम समारोह के दौरान फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का शीर्षक गीत बजाया गया, जिसने भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
मैं चाहता था अमेरिका में सेटल हो, बॉबी देओल ने बेटों के एक्टिंग करियर पर की बात
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
