पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से रविवार को बुलाई गई TMC विधायकों की बैठक में अपेक्षा से काफी कम उपस्थिति रही। कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर प्रस्तावित बैठक में 80 में से केवल 20 विधायक ही पहुंचे, जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कम उपस्थिति पर सफाई देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को राज्यभर में प्रदर्शन आयोजित किए जाने हैं। इसी कारण अधिकांश विधायक तैयारियों में व्यस्त थे और उन्होंने पहले से ही बैठक में शामिल नहीं हो पाने की जानकारी दे दी थी।
कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यह धरना चुनाव बाद हुई हिंसा और राज्यभर में चलाए जा रहे हॉकर्स निष्कासन अभियान के विरोध में आयोजित होगा।
इस बीच TMC ने हाल के दिनों में पार्टी नेताओं पर हुए हमलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट और उन पर अंडे-चप्पल फेंकने की घटना सामने आई थी। वहीं सांसद कल्याण बनर्जी ने भी हुगली में भाजपा समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC के कार्यक्रमों में विधायकों की कम मौजूदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले 20 मई को विधानसभा परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी केवल 35 विधायक ही शामिल हुए थे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इस सप्ताह 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
