यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सामने आने के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है। वीडियो में अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महोबा एसपी शशांक सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। यह बातचीत उस समय रिकॉर्ड हुई, जब अजय राय महोबा में कथित गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मुलाकात कर लौट रहे थे।
अजय राय शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर महोबा पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से लेकर महोबा तक कई जगह घेराबंदी की थी। हालांकि, वे रास्ता बदलते हुए सीधे समदनगर मोहल्ले में पीड़िता के रिश्तेदार के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन उसके साथ हुई घटना बेहद दुखद है। अजय राय ने दावा किया कि छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, नशीले इंजेक्शन दिए गए और जबरन शादी कराई गई।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
अजय राय के बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अब हताशा, निराशा और मानसिक दिवालियेपन के दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की स्थिति अब देश से माफी मांगने लायक भी नहीं बची है।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीमारी के दौरान अजय राय के स्वास्थ्य की चिंता जताई थी, लेकिन बदले में उन्हें अभद्र भाषा सुनने को मिली। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को “गालीवादी” पार्टी बताया।
हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा कि वीडियो देखे बिना टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर कानूनी लड़ाई, पेरेंट्स ने SC में दाखिल की याचिका
- Author
- May 22, 2026
-
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नई पाक टीम का ऐलान, बाबर आजम फिर टीम में शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
गिल-सुदर्शन का बल्ला गरजा, एक सीजन में 34 छक्के खाने का रिकॉर्ड भी टूटा
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
