• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 22, 2026

    ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नई पाक टीम का ऐलान, बाबर आजम फिर टीम में शामिल

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम, ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज नसीम शाह की वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 30 मई से रावलपिंडी में शुरू होगी। सीरीज के बाकी दो मुकाबले 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान टीम की कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे, जबकि सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है।

    शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान अब तक 8 वनडे मैच खेल चुका है, जिसमें टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली है।

    मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। उस सीरीज में शामिल मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, साद मसूद, मोहम्मद वसीम जूनियर और हुसैन तलात को बाहर कर दिया गया है।

    वहीं, चोट के कारण ओपनर फखर जमान और सैम अयूब इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

    पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए दो नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। तेज गेंदबाज अहमद दानियाल और ऑलराउंडर अराफात मिन्हास को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

    इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए वापसी का बड़ा मौका मानी जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories